मध्यप्रदेश
एक मां ये भी: पानी की तलाश में मादा भालू अपने 2 शावकों को पीठ पर बैठाकर कुंड तक पहुंची

पिपरिया। इस भीषण गर्मी में जल संकट गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी से जंगल में प्राकृतिक जल स्रोत के सूखने से वन्य प्राणी पानी के लिए भटकने लगे हैं। नदी, तालाब का पानी सूख चुका है। इसके चलते वन्य प्राणियों की परेशानी बढ़ गई है।
पचमढ़ी के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक मादा भालू का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह जंगल में पानी की तलाश में अपने 2 शावकों को पीठ पर बैठा कर पानी के कुंड तक पहुंचाया और उन्हें पानी पिलाया। आज मदर्स डे भी है। ऐसे में एक मां का बच्चों के प्रति प्रेम और संघर्ष का वीडियो को खूब वायरल किया जा रहा है है।





