ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने सुमेरपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया मुआयना

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुमेरपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सुमेरपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) का अवलोकन किया। उन्होंने कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर और एएनएम से स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या पूछी। उन्होंने औसत मासिक ओपीडी के बारे में भी जानकारी ली। ने कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर ने बताया कि यहां उपचार के लिए रोजाना औसत 20-25 लोग आते हैं। हर महीने यहां औसत 350-400 ओपीडी होती है।
मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में दवा वितरण काउंटर और भंडार कक्ष का भी मुआयना किया। उन्होंने जेनेरिक दवाओं के वितरण, दवाईयों की उपलब्धता, स्टाक के रखरखाव और एक्सपायर्ड दवाईयों के निपटान के तरीकों की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सुदूर अंचल तक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से गांवों में स्वास्थ्य केन्द्र और हाट बाजारों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना संचालित की जा रही है। इस दौरान प्रेमनगर के विधायक एवं सरगुजा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन उनके साथ थे।

Related Articles

Back to top button