ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
व्यापार

सोना हुआ महंगा, चांदी के गिरे भाव, जानें पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल

Gold-Silver Price Latest Updates: आईबीजीए (IBJA) के मुताबिक, कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी 2 मई (सोमवार) को सोना 51,336 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो बीते कारोबारी दिन यानी 6 मई (शुक्रवार) तक 356 रुपये बढ़कर 51,692 रुपये तक आ गया है.

नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में तेजी आई है. वहीं चांदी सस्ती हुई है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 356 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्द की गई है जबकि चांदी के भाव में 420 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (2 से 6 मई) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 51,336 था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 51,692 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 62,950 से घटकर 62,530 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.

बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुध्दता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.

बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट2 मई, 2022-    51,336 रुपये प्रति 10 ग्राम3 मई, 2022-    मार्केट हॉलिडे4 मई, 2022-    51,055 रुपये प्रति 10 ग्राम5 मई, 2022-    51,787 रुपये प्रति 10 ग्राम6 मई, 2022-    51,692 रुपये प्रति 10 ग्राम

बीते एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट2 मई, 2022-    62,950 रुपये प्रति किलोग्राम3 मई, 2022-    मार्केट हॉलिडे4 मई, 2022-    62,538 रुपये प्रति किलोग्राम5 मई, 2022-    63,331 रुपये प्रति किलोग्राम6 मई, 2022-    62,530 रुपये प्रति किलोग्राम

FY22 के जेम्स और ज्वेलरी का निर्यात 55 फीसदी बढ़ागौरतलब है कि जेम्स (Gems) और ज्वेलरी (Jewellery) निर्यात में 2021-22 में तेजी आई है और पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह करीब 55 फीसदी बढ़कर 39.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इंडस्ट्री बॉडी जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल यानी जीजेईपीसी (GJEPC) ने बताया कि रत्न एवं आभूषण का ग्रॉस निर्यात 2020-21 में 25.40 अरब डॉलर रहा.

FY22 में सोने का आयात 33.34 फीसदी बढ़ाउल्लेखनीय है कि देश में सोने का आयात पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में 33.34 फीसदी बढ़कर 46.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 में भारत का सोने का आयात 34.62 अरब डॉलर रहा था.

Related Articles

Back to top button