ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
व्यापार

फौरन निपटा लें बैंकिंग से जुड़ा काम, इस महीने 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब है छुट्टी

अगर आने वाले दिनों में आपका बैंकिंग से जुड़ा काम बाकी है और आप उसे कराने की सोच रहे हैं तो इस खबर को पढ़ना आपके लिए जरूरी है. दरअसल, इस महीने (मई 2022) में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे. अगले हफ्ते तो तीन दिन बैंक की छुट्टी रहेगी.

Bank Holiday L for May 2022: अगर आने वाले दिनों में आपका बैंकिंग से जुड़ा काम बाकी है और आप उसे कराने की सोच रहे हैं तो इस खबर को पढ़ना आपके लिए जरूरी है. दरअसल, इस महीने (मई 2022) में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे. अगले हफ्ते तो तीन दिन बैंक की छुट्टी रहेगी. ऐसे में जरूरी है कि आप बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी हिसाब से प्लान करें और छुट्टी के दिन को जरूर चेक करें.

इन तारीखों का रखें ध्यान

इस महीने परमानेंट 4 अवकाश हैं, जबकि महीने में 7 छुट्टियां वीकेंड की हैं. अब अगर डेड पर नजर डालें तो अगले हफ्ते 9 मई, 2022 (सोमवार) को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती की वजह से पश्चिम बंगाल में अवकाश रहेगा. वहीं 14 मई को शनिवार और 15 मई को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग छुट्टियां रहेंगी. इसके अलावा 16 मई 2022 (सोमवार) को बुद्ध पूर्णिमा की वजह से त्रिपुरा, बेलापुर, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद फिर 22 मई को रविवार और 28 मई को शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे. 29 मई को फिर रविवार रहेगा, ऐसे में इस दिन भी काम नहीं होगा.

घर बैठे उठा सकते हैं इनका लाभ

अगर आपका काम जरूरी है और आप बैंक बंद होने की वजह से यह नहीं हो पा रहा है तो आपके पास नेटबैंकिंग का विकल्प बचता है. आप नेटबैंकिंग से फंड्र ट्रांसफर, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, चेकबुक और एटीएम के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा आजकल कई प्रमुख बैंकों ने कियोस्क बैंकिंग शुरू कर दी है. यानी गल्ली मोहल्ले में बैंक अपना कस्टमर पॉइंट खोल देते हैं. आप इन सेंटर पर जाकर भी कैश जमा और निकासी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button