ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
व्यापार

ब्रेंट क्रूड पहुंचा 112 डॉलर के पास, क्‍या फिर शुरू होगा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला

सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए, लेकिन आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के दाम 112 डॉलर के आसपास हैं, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका और तेज हो गई है.

नई दिल्‍ली. गलोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है और तेल कंपनियों पर एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ने लगा है. हालांकि, सोमवार को भी तेल कंपनियों ने कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है.

दरअसल, मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि जब तक क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से कम हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे. कच्‍चे तेल की कीमत अगर 110 डॉलर से ऊपर रहती है तो इसका बोझ सरकार, तेल कंपनियों और उपभोक्‍ताओं को मिलकर उठाना होगा. ऐसे में ब्रेंट क्रूड के भाव ग्‍लोबल मार्केट में आज 112 डॉलर के आसपास बने रहने से अब पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका बढ़ रही है. फिलहाल कंपनियों ने 6 अप्रैल से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दामपेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button