ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
धार्मिक

नवरात्र में सपने में दिखे देवी मां का यह रूप, तो मिलते हैं इस बात के संकेत, जानें अर्थ

इंदौर। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा करने की परंपरा है। इस दौरान भक्त, देवी मां के नौ रूपों की पूजा करते हैं। देवी मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी का दिन है। कई बार हमें लगता है कि देवी मां हमसे नाराज हैं या फिर जब देवी मां नाराज होती हैं, तो कई तरह से संकेत देती हैं। आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। कई बार हम ऐसे सपने देखते हैं, जिनका मतलब समझ नहीं पाते। यदि आपको नवरात्र के दौरान सपनों में अशुभ चीजें दिखाई देती हैं, तो ये देवी मां के नाराज होने के संकेत होते हैं।

लाल चुनरी में मां दुर्गा

यदि आप सपने में मां भगवती को लाल वस्त्र में मुस्कुराते हुए देखते हैं, तो आपको प्रसन्न होना चाहिए। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अच्छा शगुन माना जाता है। यह सपना दर्शाता है कि जल्द ही आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। आपको अपने करियर में भी लाभ मिलेगा।

शेर पर सवार मां दुर्गा

अगर कोई सपने में मां जगदम्बा को शेर पर सवार देखता है, तो यह सपना शुभ माना जाता है। अगर आपने भी ऐसा सपना देखा है, तो आपको खुश हो जाना चाहिए। यह सपना दर्शाता है कि माता की कृपा आप पर है।

मां का रौद्र रूप

अगर किसी भक्त को नवरात्र के दौरान सपने में बार-बार मां दुर्गा का क्रोधित रूप दिखाई देता है, तो यह एक अशुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सपने के माध्यम से देवी मां आपको यह बताना चाहती हैं कि आपसे कोई ऐसी गलती हो गई है जो उचित नहीं है। अपने बुरे कर्मों के लिए मां से माफी मांगें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button