ब्रेकिंग
लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,... Kanganwal Police Chowki Action: कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई के बीच रिहायशी कॉलोनी में चल रहा था वाहन... PGIMER Chandigarh Success: हिमाचल पुलिस के कर्मचारी राकेश को मिला नया जीवन, पीजीआई में सफल लिवर ट्रा... Mansa Devi Temple News: अश्विन मेले से पहले माप-तौल विभाग ने की प्रसाद की दुकानों की जांच, दिए सुरक्... हांसी में अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार: मां की हत्या और आपराधिक गैंग बनाने की थी खौफनाक साज... Nuh Army Recruitment Training: नूंह के युवाओं के लिए नीति आयोग की पहल रंग लाई, सेना भर्ती में 23 युव... पानीपत में लस्सी बेचने वाले पर जानलेवा हमला: बाइक रोककर की गई मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप...
मध्यप्रदेश

धर्म बदलने वाली लड़की लड़के को करती थी ब्लैकमेल, कई को बना चुकी शिकार

इंदौर:  इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोन में हुए भीषण अग्निकांड के आरोपी संजय उर्फ शुभम देवेंद्र दीक्षित ने बड़ा खुलासा किया है आरोपी का कहना है कि वह उस लड़की की ब्लैकमेलिंग से परेशान हो गया था युवती उसे प्यार के जाल में फंसा कर उसे ब्लैकमेल करने लगी और उससे रुपया भी ऐंठे। युवती ऐसे कई लोगों को ब्लैकमेल कर पैसा ऐंठती थी।

आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि, ‘मैं उस लड़की से बहुत परेशान हो गया था। उसने मेरे साथ बहुत गलत किया। उसने मुझसे खूब खर्चा करवाया और बाद में पता चला वह तो दूसरों से भी ऐसे करवाती है। मैं उससे सारे रिश्ते खत्म करना चाहता था लेकिन वह मुझे छोड़ती ही नहीं थी। वह मुझसे अक्सर पैसे भी मांगती रहती थी। मैं तो उसकी गाड़ी की सीट जलाने गया था लेकिन वहां खड़ी सारी गाड़ियों में आग लग गई और मुझसे बहुत बड़ा कांड हो गया।’
गौरतलब है कि 2 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग में 7 लोग जिंदा जल गए थे। इस अग्निकांड के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इसी पूछताछ में आरोपी ने बड़ा कबूलनामा किया है।

Related Articles

Back to top button