ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
व्यापार

IRCTC लेकर आया गर्मियों में अंडमान निकोबार घूमने का मौका, जानिए पैकेज में क्या है खास

IRCTC Tour Package: इस पैकेज में आपको पोर्ट ब्लेयर (Port Blair), पोर्ट ब्लेयर-नॉर्थ बे आइलैंड (Coral Island)), रॉस आइलैंड और हैवलॉक आइलैंड (Havelock island) जैसी कई शानदार जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा.

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी कि आईआरसीटीसी (IRCTC) अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर कई सारे टूर और ट्रेवल के पैकेज लेकर आता है. IRCTC ‘देखो अपना देश’ के तहत अंडमान एमराल्ड (Andaman Emeralds Tour Package) टूर पैकेज लेकर आया है. अंडमान निकोबार आइलैंड में यह पैकेज 6 दिन और 5 रात का है. ऐसे में अगर आप भी जल्द ही घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अगस्त के महीने में आप अंडमान के टूर का लुत्फ उठा सकते हैं. इस पैकेज में आपको पोर्ट ब्लेयर (Port Blair), पोर्ट ब्लेयर-नॉर्थ बे आइलैंड (Coral Island)), रॉस आइलैंड और हैवलॉक आइलैंड (Havelock island)  जैसी कई शानदार जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं इस पैकेज में और क्या है खास.

क्या कुछ है पैकेज में खास

1. यह टूर 12 अगस्त को शुरू होकर 17 अगस्त को खत्म होगा.2. पूरी जर्नी 6 दिन और 5 रातों की होगी.3. पैकेज में कोलकाता (Kolkata) से फ्लाइट द्वारा पोर्ट ब्लेयर जाएंगे.4. इसके बाद पोर्ट ब्लेयर में आपको कई खूबसूरत जगहों पर जाने का अवसर मिलेगा.5. जिसके बाद हैवलॉक आइलैंड जाएंगे6. इसके बाद आप नील आईलैंड जाएंगे7. इसके बाद यात्रियों को पोर्ट ब्लेयर वापस लाया जाएगा जिसके बाद फ्लाइट द्वारा कोलकाता वापस ले जाया जाएगा.

Visit the paragon of beauty & catch the scenic beauty with a mesmerizing picturesque view with IRCTC air tour package starts at ₹33,500/- pp* for 6D/5N. For booking & more details, visit https://t.co/tsJiCii5Kz@AmritMahotsav— IRCTC (@IRCTCofficial) May 3, 2022
ये भी पढ़ें– IRCTC Tour Package: गर्मी से राहत दिलाएगा लेह-लद्दाख का ये पैकेज, सिर्फ इतना आएगा खर्चा

मिलेंगी ये सुविधाएं

1. यहां यात्री इकॉनमी क्लास से यात्रा करेंगे.2. हर जगह घूमने के लिए मिलेगी बस या बैक.3. पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक आइलैंड तक का सफर लग्जरी क्रूज पर होगा.4. ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मौजूद.5. यात्रा के दौरान मिलेगा टूर गाइड.6. ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ.7. हर जगह नाईट स्टे के लिए होटल की सुविधा मौजूद.

यह हैं चार्जेस

अकेले यात्रा करने के लिए 46,600 रुपए देने होंगे वहीं 2 लोगों के लिए 33,500 रुपए शुल्क रहेगा. तीन लोगों के लिए 32,500 रुपए देने होंगे बच्चों के लिए अलग से शुल्क देना होगा.

Related Articles

Back to top button