ब्रेकिंग
लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,... Kanganwal Police Chowki Action: कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई के बीच रिहायशी कॉलोनी में चल रहा था वाहन... PGIMER Chandigarh Success: हिमाचल पुलिस के कर्मचारी राकेश को मिला नया जीवन, पीजीआई में सफल लिवर ट्रा... Mansa Devi Temple News: अश्विन मेले से पहले माप-तौल विभाग ने की प्रसाद की दुकानों की जांच, दिए सुरक्... हांसी में अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार: मां की हत्या और आपराधिक गैंग बनाने की थी खौफनाक साज... Nuh Army Recruitment Training: नूंह के युवाओं के लिए नीति आयोग की पहल रंग लाई, सेना भर्ती में 23 युव... पानीपत में लस्सी बेचने वाले पर जानलेवा हमला: बाइक रोककर की गई मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप...
देश

सिर्फ एक ऐप के जरिए उठा सकते हैं कई तरह की सरकारी सेवाओं का लाभ

उमंग ऐप (Umang APP) को नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) और इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा लोगों की सुविधा के लिए डेवलप किया गया है. इस ऐप के जरिए आपको कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं.

Umang App:कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि वह योजनाओं से जुड़ी जानकारी कहां से जुटाएं. ऐसे में यह ऐप आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. उमंग ऐप सरकार द्वारा पेश किया गया एक मल्टीपर्पज ऐप है, इसके जरिए यूजर्स कई तरह की सरकारी सुविधाओं का लाभ सिर्फ एक क्लिक पर उठा सकते हैं. यहां आप डिजिटल पेमेंट से लेकर कई तरह की योजनाओं का लाभ जैसे कि इनकम टैक्स रिटर्न, आधार कार्ड सर्विस, epfo की जानकारी आदि प्राप्त कर सकते हैं. यहां तक की आप गैस सिलेंडर से लेकर, पासपोर्ट सर्विस जैसी कई सुविधाएं ले सकते हैं.

सरकार ने किया काम आसान

उमंग ऐप को नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा बनाया गया है. जिसके तहत यूजर्स खुद को रजिस्टर कर कई तरह की सुविधाओं की जानकारी और लाभ उठा सकते हैं.

ऐसे करें रजिस्टर

1. सबसे पहले आपको ये ऐप प्लेस्टोर से डाउनलोड करना है.2. इसके बाद आपको यहां लॉग इन करना होगा.3. रजिस्टर करके प्रोसीड करें.4. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और mpin सेट करें.5. प्रोफाइल इनफार्मेशन स्क्रीन पर क्लिक करें.6. यहां सभी जानकारी फिल कर दें.7. सेव और प्रोसीड पर क्लिक करें.8. इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस पूरी हो जाएगी.9. आगे जाकर आप e-Kyc की प्रोसेस भी पूरी कर सकते हैं.

Umang App के हैं कई फायदे

Umang ऐप भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक मोबाइल ऐप है जो ऑल-इन-वन सिंगल, यूनिफाइड, सुरक्षित, मल्टी-चैनल, मल्‍टी-प्‍लेटफॉर्म, मल्टी लैंग्वेज की सुविधा यूजर्स को देता है. इस ऐप के जरिए आप एम किसान, सीबीएसई जैसी 127 विभागों और सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button