ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
व्यापार

11वीं किस्‍त आने में हो रही देरी की वजह आई सामने, ई-केवाईसी कराना है जरूरी

Pm kisan की दस किस्‍तें अभी तक किसानों के खाते में आ चुकी है. अब 11वीं किस्‍त का इंतजार किसानों को है. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि 11वीं किस्‍त पीएम किसान के लिए ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि के बीत जाने के बाद ही आएगी.

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि (Prime Miner Kisan Samman Nidhi) की 10 किस्‍तें अभी तक किसानों को मिल चुके हैं. अभी 11वीं किस्‍त आने वाली है. पहले कहा जा रहा था कि अप्रैल के अंत तक सरकार किसानों को 11वीं किस्‍त के पैसे जारी कर देगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं है.

अब जो जानकारियां सामने आ रही है उसके अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि की 11वीं किस्‍त के लिए किसानों को और इंतजार करना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए है क्‍योंकि किसान सम्‍मान निधि के लिए ई-केवाईसी (PM Kisan e-kyc) कराने की अंतिम तिथि 31 मई है. अब कहा जा रहा है कि इस तारीख से पहले 11वीं किस्‍त जारी नहीं की जाएगी.

ईकेवाईसी कराना है जरूरी    सरकार ने किसान सम्‍मान निधि में फर्जीवाड़ा रोकने के इस योजना के लाभार्थियों के लिए ईकेवाईसी कराने करवाना अनिवार्य किया था. हालांकि, सरकार ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि को कई बार आगे बढ़ा चुकी है. अब ईकेवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 है. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार ईकेवाईसी की अंतिम तिथि से पहले 11वीं किस्‍त का पैसा किसानों  के खाते में नहीं डालेगी.

किसान दो तरीकों से पीएम किसान के लिए ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमैट्रिक तरीके से ईकेवाईसी करा सकते हैं. सीएससी सेंटर पर ई-केवाईसी कराने के लिए किसान को अपना आधार कार्ड ले जाना होगा. इसके साथ ही उसे अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर भी अपने पास रखना होगा क्‍योंकि उस नंबर पर ओटीपी आएगा.

ऑनलाइन ऐसे करें ई-केवाईसी

सबसे पहले पीएम किसान वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.फिर ‘फार्मर्स कॉर्नर’ के तहत e-KYC टैब पर क्लिक करें.जो पेज खुलेगा, वहां आधार नंबर की जानकारी देकर सर्च टैब पर क्लिक करें.इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.फिर सबमिट ओटीपी  पर क्लिक करें और ओटीपी डालकर सबमिट करें.आपकी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

Related Articles

Back to top button