ब्रेकिंग
MP News: पीएम मोदी की अपील का असर, मध्य प्रदेश में साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे जज डीडी बंसल Bhopal News: भोपाल में 'लव जिहाद' के आरोप में युवक की पिटाई, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को 72 ... Weather Update Today: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली सहित 15 राज्यों ... Aligarh News: AMU में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजने वाले 'फर्जी डॉक्टर' का भंडाफोड़, अधिकारी भी ह... Psycho Killer Gurpreet: 7 और बेकसूरों की हत्या की थी साजिश? गुरप्रीत सिंह को लेकर पड़ोसियों ने खोले ... IPL 2026 News: SRH की हार के बाद पैट कमिंस पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, ये सजा पाने वाले इकलौते कप्तान ... No Entry 2 Cast: वरुण धवन की 'नो एंट्री 2' में हुई शाहिद कपूर की एंट्री? जानें मेकर्स का धांसू प्लान Russia Sarmat Missile Test: रूस ने किया महाविनाशक 'सरमत' मिसाइल का परीक्षण, पुतिन बोले- 35000 किमी त... Gold-Silver Rate Today: इंपोर्ट ड्यूटी ने बढ़ाए सोने-चांदी के दाम, गोल्ड में 11 हजार की तेजी, चांदी ... Fake Loan Apps: झटपट लोन के नाम पर ब्लैकमेल करते हैं ये 10 ऐप्स, सरकार ने बताया धोखाधड़ी से बचने का ...
देश

गिनीज बुक में दर्ज है दुनिया की सबसे छोटी इस कार का नाम, एक लीटर पेट्रोल में चलती है इतना

World’s Smallest Car: लोगों को कारों का बहुत शौक होता है और एक से एक अनोखी गाड़ियां लगातार देखने को मिलती हैं. आज हम आपको बता रहे हैं दुनिया की सबसे छोटी कार के बारे में. जो शख्स इस कार को चलाता है उसका कहना है कि कार का साइज देखकर लोग उसका मजाक बनाते हैं. लेकिन इसमें पेट्रोल का खर्च बाकी कारों के मुकाबले बहुत कम होता है. इस अनोखी कार का नाम Peel P50 है जो सिर्फ 134 सेंटीमीटर लंबी, 98 सेंटीमीटर चौडी है, वहीं इसकी हाइट महज 100 सेंटीमीटर है. इसके मालिक का नाम ऐलेक्स ऑर्चिन है.

1 लीटर पेट्रोल में चलती है इतना

ब्रिटेन के ससेक्स में ये इस कार का लगभग रोजाना इस्तेमाल करते हैं. ऐलेक्स का कद करीब 6 फुट है, ऐसे में इतनी छोटी कार में बैठते या उतरते देख लोग दंग रह जाते हैं. ज्यादातर लोग उनकी छोटी सी कार का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन ऐलेक्स का कहना है कि वो अपनी कार के माइलेज से काफी खुश हैं. ये कार 4.5 हॉर्सपावर वाले इंजन से लैस है और एक लीटर पेट्रोल में इसे 42 किमी तक चलाया जा सकता है. पील इंजीनियरिंग नामक कंपनी इस कार को बनाती है. पहले इस कार को 1962 से 1965 के बीच बनाया गया, बाद में इसे 2010 से इसका प्रोडक्शन दोबारा शुरू किया गया है.

गिनीज बुक में दर्ज है कार का नाम

ऐलेक्स का कहना है कि वो जिस भी राह से गुजरते हैं, लोग उन्हें पलटकर देखते हैं जिसकी वजह उनकी कार है. 2010 में इस कार को दुनिया की सबसे छोटी कार घोषित किया गया है और कार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. भले ही ये कार साइज में इतनी छोटी हो, लेकिन इसकी कीमत आपको चौंका देगी. ऐलेक्स ने बताया कि नई पी50 की कीमत 84 लाख रुपये से भी ज्यादा है, यही वजह है कि उन्होंने सेकेंड हैंड पी50 खरीदी है. इसकी अधिकतम रफ्तार 37 किमी/घंटा है और इसी रफ्तार के साथ पिछले साल ही ऐलेक्स ने इस कार से पूरा ब्रिटेन घूमा है.

Related Articles

Back to top button