ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
विदेश

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा

श्रीलंका में आर्थिक संकट के साथ वहां अब राजनीतिक संकट भी गहराता दिख रहा है। आज प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के अनुरोध के बाद पीएम महिंदा ने यह फैसला लिया है। उनसे आपातकाल की स्थिति के बाद गहराते आर्थिक संकट के कारण पद छोड़ने का अनुरोध किया गया था। पीएम महिंदा ने श्रीलंकाई मंत्रिमंडल को पहले ही अपने इस्तीफे के बारे में सूचित कर दिया था। वहीं उनका इस्तीफा कैबिनेट में भी बिखराव लाएगा जिससे वहां अब और संकट गहरा सकता है। बता दें कि महिंदा राजपक्षे पहले कई बार कह चुके थे कि अगर श्रीलंका में आर्थिक संकट का एकमात्र समाधान उनका इस्तीफा है, तो वह ऐसा करने को तैयार हैं।राजधानी कोलंबो में इस बीच आज सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों ने सरकार का विरोध कर रहे लोगों पर ही धावा बोल दिया। सरकार समर्थकों की पुलिस के साथ भी झड़प की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनर से पानी की बौछार की। गौरतलब है कि स्वतंत्रता के बाद से देश के सबसे खराब वित्तीय संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का वहां के आम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button