ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में दोस्त का फोटो स्टेटस डालने पर Bsc स्टूडेंट की हत्या

इंदौर के हीरानगर में रविवार देर रात दो भाइयों ने मिलकर Bsc स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी और छात्र दोस्त थे। तीनों के बीच साथ में रहने को लेकर विवाद था। दो दोस्त एक-दूसरे से सोशल मीडिया पर स्टेटस की फोटो भी शेयर कर रहे थे। इस पर तीसरे को आपत्ति थी। उसने अपने बड़े भाई के साथ घेरकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी।TI सतीश पटेल के मुताबिक शुभम उर्फ भय्यू (25) पुत्र धर्मेन्द्र चौहान की उसके दोस्त गौरव पुत्र कमलेश वर्मा और कमलेश के बड़े भाई दीपक ने हत्या कर दी। इस घटना में शुभम का एक दोस्त अक्षय भी घायल हुआ है। शुभम, गौरव ओर अक्षय आपस में दोस्त हैं। गौरव ने कुछ दिन पहले अक्षय और शुभम के ज्यादातर साथ में रहने की बात को लेकर आपत्ति ली थी।
दोनों एक दूसरे के स्टेटस पर फोटो भी शेयर कर रहे थे। इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरीनगर में रात में अक्षय और शुभम ने गौरव के साथ मारपीट की। इस दौरान दीपक ने देखा की दोनों मिलकर उसके भाई को पीट रहे हैं। वह इस दौरान चाकू निकाल लाया उसने पहले अक्षय पर वार किया। जिसके बाद शुभम के पेट में चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शुभम प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने बीएससी फाइनल ईयर तक पढ़ाई की थी। शुभम माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी छोटी बहन फाल्गुनी चौहान थी। उसने 2 साल पहले फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। पिता एक निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। मां इंदू चौहान गृहणी हैं। शुभम का आर्मी में जाने का मन था। वह उसकी तैयारी कर रहा था।

Related Articles

Back to top button