ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
लाइफ स्टाइल

ऑयल एण्ड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन शुरू

ओएनजीसी में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन और महारत्न कंपनियों में से एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एण्ड नैचुरल गैस लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में 922 नॉन-एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करते हुए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कंपनी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं.2/2022) के अनुसार, देहरादून (उत्तराखण्ड), दिल्ली, मुंबई (महाराष्ट्र), गोवा, गुजरात, जोधपुर (राजस्थान), चेन्नई और कराईकल (तमिलनाडु और पुदुचेरी), असम, अगरतला (त्रिपुरा), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और बोकारो (झारखण्ड) में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर टेक्निशियन और अन्य के पदों पर भर्ती की जानी है।

ओएनजीसी द्वारा विज्ञापित नॉन-एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट, ongcindia.com पर विजिट करने के बाद कैरियर सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद सम्बन्धित भर्ती के लिए आवेदन लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले पंजीकरण करना होगा और फिर अपने विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क भरना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और एक्स-सर्विसमेन कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। आवेदन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 28 मई 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button