ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क किनारे मीरा के पसरे पर रखे मिट्टी के दीयों को देखा और सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आर्शीवाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए वहीं से एक दीया खरीदा. मुख्यमंत्री ने महिला को एक हजार रुपए प्रदान किए. मुख्यमंत्री का यह सहज भाव स्थानीय स्तर पर छोटे व्यवसाय के माध्यम से आजीविका अर्जित करने वाली मीरा के श्रम, स्वाभिमान और स्वावलंबन के सम्मान का एक सुंदर संदेश दे गया. बिना किसी पूर्व औपचारिकता के सीएम का अचानक वहां पहुंचना आसपास के लोगों के लिए सुखद आश्चर्य बन गया.

💰 2. जनधन और महतारी वंदन योजना का जाना हाल, बोले- योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने मीरा से पूछा कि उसे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं. इस पर मीरा ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत उसका बैंक खाता खुल चुका है और राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना के जरिए उसे हर महीने एक हजार रुपए मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता जताई और कहा कि शासन की प्राथमिकता यही है कि योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, ताकि उनके जीवन को संबल मिल सके.

💪 3. आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की शक्ति का जिक्र, स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सड़क किनारे पसरा लगाने वाले छोटे विक्रेता, कुम्हार, शिल्पकार और स्थानीय उत्पाद तैयार करने वाली हमारी माताएं-बहनें—इन सभी के परिश्रम में ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की शक्ति निहित है. उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाना केवल खरीदारी नहीं है, बल्कि यह किसी कारीगर के हुनर और छोटे व्यवसायी के आत्मसम्मान से जुड़ा होता है. जब हम इनसे सामान खरीदते हैं, तो हमारे छोटे से प्रयास से उनके परिवार की आजीविका को बड़ा संबल मिलता है.

🌟 4. ‘आर्शीवाद का दीया’ और सेवा संकल्प अभियान के जरिए जनसेवा का संदेश, 17 सितंबर से शुरू होगा विशेष अभियान

मुख्यमंत्री द्वारा खरीदा गया यह दीया ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आर्शीवाद का दीया’ कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जा रहा है. सीएम साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे जनसेवा के कार्यों में अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें.

Related Articles

Back to top button