ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
देश

पूरे सप्ताह भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू, मंगलवार से यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग ने मंगलवार से यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से पारा चढ़ेगा। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना जताई है। सप्ताह के अंत तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 40.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप खिलने की वजह से गर्मी का अहसास अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 32 से 69 फीसदी रहा।  दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा मुंगेशपुर में 40.8, नोएडा में 40.5 व गुरुग्राम में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग ने मंगलवार से यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना जताई है। सप्ताह के अंत तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

अधिकतम तापमान- 41 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस सूर्यास्त का समय: 7:01 बजेसूर्योदय का समय: 5:34 बजे-दिनभर मौसम साफ रहेगा। मध्यम रफ्तार से हवाएं चलेंगी व आद्रता का स्तर सामान्य रहेगा।

Related Articles

Back to top button