ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
बिहार

शादी के लिए रेलवे कल से शुरू कर रही पूरे कोच को बुक करने की सुविधा

अब आप ट्रेन की कोच को बुक कर सकते हैं। रेलवे ने कोच बुक करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। यह सुविधा फिर से 10 मई से बहाल होने जा रही है। हालांकि यह सुविधा पहले भी थी लेकिन कोरोना काल की वजह से इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कोरोना काल के समाप्त होते ही और सामान्य गति से जीवन का पहिया चलते ही रेलवे ने भी अब कोच बुक करने के लिए छूट दे दी है।

रेलवे ने ग्रुप टिकट बुकिंग से जुड़ी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए शादी के साथ ही तीर्थ यात्रा, आफिस टूर, स्कूल कॉलेज पिकनिक के लिए पूरा कोच बुक करना आसान हो गया है। कोई भी व्यक्ति अपने नजदीक के स्टेशन से इस काम को पूरा कर रेल के सफर का आनंद ले सकते हैं। आईआरसीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक रेलवे के इस फैसले से शादी जैसे मौके पर बारात के लिए ट्रेन के टिकट आसानी से बुक हो सकेंगे। ट्रेनों के कोच को स्पेशल बना कर बारात में शामिल कर सकेंगे। कोच में एसी सहित हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी।

बारात के लिए कोच बुक करने से पहले एक आवेदन देना होगा। इसके बाद सिक्यूरिटी मनी भी जमा करना होगा। कोच बुक करने के दौराना सारा पैसा जमा करना होगा। जिस ट्रेन को बुक करेंगे उसमें 18-24 कोच होंगे। अगर कम कोच लेते हैं तो भी सिक्योरिटी मनी जमा करना होगा। यात्रा की तिथि के छह महीने से लेकर अंतिम एक महीने पहले ट्रेन के कोच को बुक करा सकते हैं। यही नहीं बुकिंग की तारीख से दो दिन पहले बुकिंग कैंसिल भी करा सकते हैं। बारात के गंतव्य वाले स्टेशन पर दस मिनट से अधिक ट्रेन नहीं रुकेगी। इसके लिए भी बुकिंग के दौरान बताना होगा। इसके बाद ही आपकी मर्जी से ट्रेन को रोका जाएगा।

Related Articles

Back to top button