ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
मध्यप्रदेश

मप्र में नहीं होगा चक्रवात का कोई असर

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में भले ही चक्रवात बन रहा हो, लेकिन वह धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस चक्रवात का कोई भी असर मध्य प्रदेश पर नहीं पड़ेगा। यहां का मौसम अभी जैसा है, वैसा ही शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ सकता है। 10-11 मई को भोपाल का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इतना ही नहीं, प्रदेश के कई जिलों में 11-12 मई के आसपास लू की संभावना भी बन सकती है। बता दें कि राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। कभी-कभी बादल छाने से बारिश की उम्मीद बंधती है, लेकिन इसका असर कुछ होता नहीं। शनिवार को मौसम कुछ ऐसा ही था। आज आसमान साफ रहेगा और बादल भी छंट जाएंगे। गर्मी लगातार बढ़ेगी। राजधानी भोपाल के मौसम की अगर बात करें तो यहां मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। शनिवार को राजधानी का उच्चतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से 0.2 डिग्री सेल्‍सियस अधिक रहा। साथ ही यह शुक्रवार के अधिक तापमान के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। वहीं रविवार को शहर का न्‍यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया, जो सामान्‍य रहा। हालांकि पिछले दिन के मुकाबले न्‍यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्‍सियस की गिरावट आई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्‍सियस के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Back to top button