ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मनोरंजन

इरा खान बर्थडे पर अपने लुक को लेकर हुईं ट्रोल

आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर दिन कुछ न कुछ खास करके लोगों को उसके बारे में बताती रहती हैं। आमिर खान भी अपनी बेटी के साथ खूब समय बिताते नजर आते हैं। हाल ही में इरा खान ने अभिनेता आमिर खान, भाई आजाद और मां रीना दत्ता के साथ अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने केक काटने और बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं, जो कि वायरल हो रही हैं।
इस तस्वीर को एक फैन पेज के जरिए अपलोड किया गया  है। तस्वीर में इरा ने स्विमवियर पहना है। इस दौरान उनके पिता आमिर खान और भाई आजाद भी हैं। इरा हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन मनाया और केक काटा। मल्टी कलर की बिकिनी और ईयररिंग्स में इरा हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रही थीं। इस दौरान इरा की मां रीना ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं। कुछ लोगों को परिवार के साथ ये तस्वीर पसंद आ रही है तो वहीं कुछ लोगों ने इरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button