ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु... Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...
मध्यप्रदेश

‘पापा सुनो, मम्मी और चाची अकेले में…’, देवरानी-जेठानी कर गईं ऐसा कांड, मासूम ने खोली पोल तो पतियों ने पीट लिया माथा

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें अक्सर सुनने में आती रहती हैं. कई महिलाएं पतियों को धोखा देकर प्रेमियों के साथ भाग जाती हैं. वो न तो पति और न बच्चों की परवाह करती हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के ग्वालियर से. यहां गांव के ही दो युवकों के प्यार में पागल देवरानी और जेठानी एक साथ घर से नकदी और ज़ेवरात लेकर भाग गईं. अब उनके पति थाने में अपनी पत्नियों को तलाशने की गुहार लेकर पुलिस के चक्कर काट रहे हैं.

मामला जिले के डबरा के वार्ड नंबर-4 के अंतर्गत आने वाले खेरी मोहल्ले से सामने आया है. जहां दो भाईयों की पत्नियां (देवरानी और जेठानी) 28 जून 2025 से घर से गायब हैं. फरार जेठानी के पति संतोष ने मीडिया को बताया कि, वो और उसका छोटा भाई मजदूरी करने जाते हैं. इस बीच कब उनकी पत्नियां प्रेम प्रसंग में पड़ गईं, उन्हें पता नहीं चला. लेकिन 28 जून को उनके भागने के बाद उनके 11 साल के बेटे ने बताया है- पापा आपके और चाचा के जाते ही मम्मी और चाची दो युवकों को घर बुलाती थीं. जब मैंने उन्हें देखा तो मुझे जान से मार डालने की धमकी दी. पिटाई के डर से बेटा भी घर में किसी को कुछ नहीं बता पाया और आखिरकार दोनों महिलाएं अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं.

संतोष ने डबरा के पिछोर निवासी दो युवकों पर उनकी पत्नी और भाई की पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. संतोष ने भगा ले जाने वाले का नाम छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाहा बताया है. संतोष के अनुसार, वो और उसका भाई भूपेंद्र रोजाना सुबह से ही मजदूरी पर निकल जाते और शाम को घर लौटते थे. इसी बीच छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाह उनके घर पर आते थे और अब वो ही उसकी पत्नी और उसके भाई की पत्नी को भगा ले गया है.

नकदी और जेवर भी लेकर भागीं

पीड़ित संतोष ने बताया कि, उसकी पत्नी 11 साल के बेटे को छोड़कर भागी है, जबकि छोटे भाई की पत्नी अपने बच्चे को साथ लेकर फरार हुई है. साथ ही, दोनों महिलाएं घर से करीब 2-3 लाख नकदी और सोने-चांदी के जेवर भी लेकर फरार हुई हैं. इस संबंध में पीड़ित भाइयों ने 9 जुलाई को डबरा सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

महिलाओं की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि दोनों पतियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है. साथ ही, ये विवेचना भी की जा रही है कि दोनों महिलाएं किन हालातों में घर से गायब हुई हैं.

Related Articles

Back to top button