ब्रेकिंग
Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में 'नो होर्डिंग-बैनर' ... Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी ब... Ganesh Visarjan Tragedy: महाराष्ट्र के पालम में विसर्जन के दौरान 2 युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेश... Farmers Relief Maharashtra: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में ... Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा Rajasthan Politics: अयोध्या के बाद अब खाटूश्यामजी में भी हारी भाजपा, कांग्रेस ने दर्ज की रोमांचक जीत Kanpur Crime News: कर्ज और सट्टे में डूबे बेटे ने नौकर को दिए थे 6 लाख रुपये, पुलिस खुलासे में चौंका... Tauqeer Raza Bail Rejected: हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचि...
मध्यप्रदेश

कुत्ते ने काटा तो डॉग जैसी हरकतें करने लगा बच्चा, रेबीज इंजेक्शन लगने के बाद भी गई जान

मध्य प्रदेश के रिवा जिले में 14 साल के बच्चे की कुत्ते के काटने के बाद रेबीज संक्रमण से मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान नितिन नट के रूप में हुई है. मृतक बच्चा पहाड़िया गांव का रहने वाला था. मृतक को कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज के तीन इंजेक्शन लगाए गए, लेकिन इसके बाद भी उसकी तबियत बिगड़ गई. बच्चे की तबियत इस कदर बिगड़ी कि वो डॉग जैसी हरकतें करने लगा.

ऐसे में कुछ ही दिनों में बच्चे की जान चली गई. दरअसल, नितिन नट रीवा के राजेंद्र नगर में अपने मौसी के घर आया था. वो 16 जून को घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसको आवारा कुत्ते ने गर्दन पर काट लिया. इसके बाद परिवार वाले बच्चे को लेकर जिला अस्पताल बिछिया पहुंचे. अस्पताल में बच्चे को रेबीज के तीन इंजेक्शन दिए गए. बच्चे को 14 जुलाई को चौथा इंजेक्शन लगाया जाना था.

परिवार वाले घबरा गए

हालांकि इससे पहले ही बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी. परिवार वालों ने दोबारा बच्चे का इलााज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कराने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टर्स ने परिवार वालों से कहा कि रेबीज के पूरे डोज लगाए जा चुके हैं. अब इलाज करना संभव नहीं है. बच्चे की हरकतें डॉग की तरह हो गई थीं. परिवार वाले भी बहुत घबरा गए.

परिवार वालों ने लगाया ये आरोप

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि बच्चे का समय पर प्रभवी इलाज नहीं किया गया, जिससे उसकी जान चली गई. बच्चे की बुआ ने बताया कि 16 जून को उसको कुत्ते ने काटा था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. इसी बीच कुछ दिन उसका इलाज चला. बाद उसकी जान चली गई. बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं. मृतक दो भाइयों में बड़ा था.

बच्चे की जान बचने की संभावना नहीं थी

उधर संजय गांधी अस्पताल के अधिक्षक डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को जब अस्पताल लाया गया तो उसे रेबीज संक्रमण था. बच्चे की जांच की गई तो दिमाग में संक्रमण के संकेत मिले, जिससे उसकी जान बचने की कोई संभावना नहीं थी. परिवार वालों को सलाह दी गई कि वो बच्चे को घर पर रखें, लेकिन परिवार वाले बच्चे को झाड़-फूंक के लिए ले गए, जिससे उसकी स्थिति और खराब हो गई.

Related Articles

Back to top button