ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
विदेश

चीन की नई चाल, भारतीयों को वापस लाने वाले विमान को नहीं दे रहा मंजूरी

कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन जानबूझकर कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर और वुहान में रह रहे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना का विमान भेजने के भारत के प्रस्ताव को मंजूरी देने में देरी कर रहा है। भारत ने इस बात पर रोष जताया है।

भारत को कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित चीनी शहर वुहान में 20 फरवरी को सी-17 सैन्य विमान भेजना था लेकिन उड़ान के लिए अनुमति न मिलने के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। भारत ने शनिवार कहा कि वुहान में कोरोना विषाणु की महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा एवं राहत सामग्री वाले विमान को दो दिन के इंतजार के बाद भी चीन सरकार की ओर से वहां आने की अनुमति नहीं मिली है। चीन सरकार ने कहा था कि विमान को अविलंब अनुमति दी जायेगी। शुक्रवार को विमान को रवाना होना था लेकिन दो दिन के इंतजार के बाद भी अनुमति नहीं मिली है। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिखकर इस त्रासदी को लेकर भारत की सरकार एवं जनता की ओर से एकजुटता व्यक्त की और चीन की आवश्यकता अनुसार सहायता की पेशकश की थी।

भारत सरकार ने अपने वचन के अनुरूप और भारत-चीन राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ पर चीन की जनता के प्रति एकजुटता की भावना से चिकित्सा एवं राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया। विमान में भेजी जाने वाली सामग्री में दस्ताने, सर्जिकल मास्क, फीडिंग और इन्फ्यूजन पंप तथा डिफिब्रिलेटर शामिल हैं जिसकी चीन की तरफ से आवश्यकता बताई गई थी। इस बीच वुहान में भारतीय नागरिकों को स्वदेश लौटने के लिए विमान का बहुत लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस विलंब से उनको और भारत में उनके परिवारों को बहुत मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है।

अन्य देशों से चिकित्सा एवं राहत सामग्री लाने वाले और अपने नागरिकों को निकालने वाले विमान आ-जा रहे हैं। सूत्रों ने सवाल किया कि आखिर चीन सरकार विमान को अनुमति देने में विलंब क्यों कर रही है। क्या वह भारत की सहायता लेने की इच्छुक नहीं है। उन्होंने यह भी पूछा है कि चीन से भारत के लोगों की वापसी को क्यों बाधित किया जा रहा है जो इस समय बेहद कठिनाइयों और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button