ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

दिल्ली में सरकारी स्कूल में जाएंगी मिलेनिया ट्रंप, सीएम केजरीवाल और सिसोदिया नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली: अमेरिका की प्रथम महिला एवं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी दो दिन के दौरे पर भारत आ रही हैं। मिलेनिया ट्रंप 25 फरवरी को दक्षिण दिल्ली के सरकारी स्कूल में हैप्पीनेस क्लास देखने जाएंगी। मेलानिया यहां पढ़ाई-लिखाई से इतर मस्ती की पाठशाला ‘हैप्पीनेस क्लास’ को देखेंगी। लेकिन खबर है कि उनके दौरे के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल नहीं होंगे। वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बाहर करवाया है। पहले कार्यक्रम के अनुसार सीएम और उप-सीएम का इस कार्यक्रम में मिलेनिया ट्रंप के साथ शामिल होना था। अब मिली खबरों के अनुसार इस कार्यक्रम से दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बाहर हो गए हैं।

दरअसल, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी 25 को दिल्ली के सरकारी स्कूल में हैप्पीनेस क्लास देखने आ रही है। वहीं मलेनिया के दौरे से पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूल में हैप्पीनेस क्लास का जायजा लिया। उसके बाद सिसोदिया ने कहा कि हैप्पीनेस क्लास की तारीफ होने से मुझे बड़ी हैप्पीनेस मिलती है। यह क्लास करीब डेढ़ साल पहले शुरू की गई थी। इसके बच्चों में अपने पेरेंट्स के प्रति प्यार बढ़ रहा है, समाज के प्रति अच्छी फिलिंग्स पैदा हो रही है। पढ़ाई के प्रति सुझान बढ़ रहा है और बच्चों का अलग व्यक्तित्व का निर्माण हो रहा है।

मेलानिया ट्रंप के दौरे पर उन्होंने कहा कि हमारे पास उनका निवेदन आया था और हमने कहा था कि वह आना चाहती हैं तो उनका स्वागत है। फिलहाल उन्होंने कोई भी जानकारी सांझा करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके आने का स्टेटस क्या है इस पर मैं अभी कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा। दरअसल यह सुरक्षा कारण भी हैं और पूरा मामला विदेश मंत्रालय की देखरेख में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button