ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
देश

योगी के मंत्री का भड़काऊ बयान, कहा-कब्र से निकलकर कागजात देंगे ओवैसी के अब्बा

बलिया: एआईएमईएम के नेता वारिस पठान के भड़काऊ बयान पर पलटवार करते हुए योगी सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि एक भी हिन्दू अपने पर आ गया तो उस दिन 15 करोड़ हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी में दिखाई देंगे, ओवेसी के अब्बा भी रोक नहीं पाएंगे। वहीं राज्यमंत्री ने ओवैसी को चुनौती देते हुए कहा कि जब तुम और तुम्हारे अब्बा और अम्मी हज़ करने दुबई जाते हंै तो पासपोर्ट अपने जीजाओं को दिखाते हैं। ओवैसी को मैं चैलेन्ज देता हूँ कि तुम्हारे अब्बा को भी कब्र से निकल कर कागज दिखाना पड़ेगा जो नहीं दिखायेगा उसे भारत में नहीं रहने देंगे।

ओवैसी जैसे लोग कायर और डरपोक
वारिस पठान के उस बयान पर भी जवाब दिया जिसमे शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी महिलाओं को शेरनी बताया था। राज्यमंत्री ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि ओवैसी जैसे लोग कायर और डरपोक हैं। महज सीएए जैसे कानून से डरकर अपने पुरे परिवार के साथ रोड पर आ गये हैं तो जिस दिन हिन्दू इनके खिलाफ खड़ा हो जायेगा उस दिन ये जी नहीं पाएंगे।

ओवैसी के अब्बा भी दिखाएंगे कागज
एनआरसी और सीएए को लेकर ओवैसी के विरोध पर राज्यमंत्री आनंद सवरूप शुक्ला ने कहा कि ओवैसी और ओवैसी के अब्बा और अम्मी जब हज करने दुबई जाते है तो पासपोर्ट तो दिखाते हैं। अमीरात और अरब देशों में बैठे उनके मुल्ला जीजा और बहनोई क्या बिना कागज देखे उन्हें आने देते हैं क्या? ओवैसी कहते हैं कि मैं कागज नहीं दिखाऊंगा। मैं ओवैसी को चैलेन्ज करते हुए कहता हूं कि कब्र से भी निकलकर उनके अब्बा भी कागज दिखाएंगे, जो नहीं दिखायेगा उसे भारत में नहीं रहने देंगे।

परिवर्तित हिन्दू हैं ओवैसी 
आनंद स्वरुप शुक्ला यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि ओवैसी परिवर्तित हिन्दू हैं। 1947 में साजिश के तहत ओवैसी जैसे मुसलमान भारत रुक गए जो भारत को बांटकर इस्लामिक राज कायम करना चाहते थे, पर उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। वहीं 370, तीन तलाक के बाद अब हलाला को भी खत्म करने की बात कही। साथ ही कहा की देश में जहां भी मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाये गए थे आने वाले समय में सभी मस्जिदों को तोड़कर मंदिर बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button