ब्रेकिंग
जशपुर में हाथियों का तांडव: 16 हाथियों के दल ने झोपड़ी में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को सूंड में लपेट... सावन के दूसरे सोमवार पर धमतरी से बलरामपुर तक गूंजे 'हर-हर महादेव', 36 वर्षों से जारी कांवड़ यात्रा म... सावन के दूसरे सोमवार पर बैकुंठपुर के प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त, जानें 105 साल पुरानी यह... छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹5 करोड़, हिमंत बिस्वा सरम... पातड़ां पुलिस को नशा विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता: नया बस स्टैंड के पास 1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ... गुरदासपुर में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश: बबरी बाईपास से चुराई बाइक के साथ आरोपी अमरजीत सिंह गिरफ्त... गुरदासपुर के वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की म... ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भीषण सड़क हादसा, बटाला के 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की दर्दनाक मौत गुरदासपुर: चाचा को बचाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, इमरजेंसी के बाहर भी चली रंजिश; पुलिस जा... लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत...
मध्यप्रदेश

भूरिया पर एफआईआर के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

इंदौर । सिवनी में हुए आदिवासियों को पीट – पीटकर हत्या किए जाने , निरंतर प्रदेश में अपराध बढ़ने और विपक्ष पर निरंतर द्वेष पूर्ण कार्रवाई को लेकर एवं हाल ही में हुए मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ . विक्रांत भूरिया पर गंभीर धाराओं में एफआईआर को लेकर विधानसभा 5 में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे द्वारा गीता भवन चौराहे पर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया । दुबे ने बताया प्रदेश में अपराध बढ़ रहे और विपक्ष आवाज उठा रहा है तो उस पर द्वेष पूर्ण कार्रवाई की जा रही है । प्रदेश में बुलडोजर चलाए जा रहे हैं , पर आदिवासी हत्याकांड के आरोपियों पर कब बुलडोजर चलेगा ? बीजेपी की आरक्षण व आदिवासी विरोधी सोच के विरोध में गीता भवन चौराहे पर शिवराज सिंह एवं नरोत्तम मिश्रा को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया । स्वप्निल काम्बले शहर कार्यवाहक अध्यक्ष युवा कांग्रेस , सरफराज अंसारी प्रदेश सचिव , अभिजीत पांडे , बलवंत ततवाड़े , शबाज खान , नमन छाबड़ा , सरफराज अंसारी ने बताया कि सद्बुद्धि यज्ञ के साथ ही युकां सरकार को चेतावनी देते हैं कि भूरिया पर लगाया झूठा मुकदमा वापस ले वरना आंदोलन करेंगे ।

Related Articles

Back to top button