ब्रेकिंग
SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त... Karwa Chauth 2026: अपनों से दूर भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ में 212 मानसिक रूप से स्वस्थ महिलाएं रखेंग... Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजि...
विदेश

उत्तरी वजीरिस्तान में घायल एएसआई को ले जा रहे वाहन के पास विस्फोट, आठ घायल

उत्तरी वजीरिस्तान| अफगानिस्तान की सीमा से लगे गुलाम खान इलाके में रविवार को एक घायल पुलिस अधिकारी को ले जा रही कार पर हुए बम हमले में महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने रविवार सुबह करीब 4 बजे सहायक उप-निरीक्षक अमीनुल्लाह पर उनके घर के अंदर हमला किया था। अधिकारियों ने कहा कि हमले में पुलिस अधिकारी घायल हो गए और उन्हें एक कार में अस्पताल ले जाया जा रहा था, जब वाहन के पास एक बम फट गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, वह कार में था और शिफ्ट होने वाला था, जब विस्फोट हुआ, इसमें आठ लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को बन्नू जिले के खलीफा गुल नवाज अस्पताल ले जाया गया। उनमें से तीन की हालत गंभीर है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है और हमलों की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले शनिवार की रात पुलिस ने आतंकवादियों के साथ भारी मुठभेड़ के बाद जिला टैंक के गोमल बाजार इलाके में पुलिस स्टेशन पर हुए हमले को नाकाम कर दिया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हथियारों से लैस आतंकवादियों ने गोमल बाजार पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था। हालांकि, हमले को विफल कर दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने डॉन को बताया, हमने पहले ही थर्मल इमेजिंग कैमरे की मदद से उनकी गतिविधियों को देख लिया था।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि हमलावर आतंकवादियों की संख्या 13 से 15 के बीच थी और करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी रही। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस महानिरीक्षक खैबर पख्तूनख्वा अख्तर हयात गंडापुर के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रांतीय पुलिस प्रमुख ने तुरंत स्टेशन हाउस अधिकारी से संपर्क किया और कर्मियों की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने मुठभेड़ में भाग लेने वाली पुलिस टीम को नकद इनाम और प्रमाण पत्र देने की घोषणा की।

इस बीच, लक्की मरवत जिले की पुलिस ने भी बखमल इलाके में एक पुलिस चौकी पर इसी तरह के हमले का जवाब दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने डॉन को बताया, पुलिस ने थर्मल इमेजिंग कैमरे के माध्यम से कुछ संदिग्धों की गतिविधि देखी और उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, इस दौरान आतंकवादी भाग गए।

Related Articles

Back to top button