ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
टेक्नोलॉजी

Samsung ने लॉन्च किया पहला आउटडोर टीवी ‘The Terrace’, पार्क में लगाकर देख सकेंगे अपनी पसंदीदा मूवी

नई दिल्ली। वैसे टीवी की सही जगह लिविंग रूम या बेडरूम में हैं और यहां आप लाइट्स ऑफ करके बिल्कुल सिनेमा हॉल के अंदाज में मूवी देख सकते हैं। लेकिन कई बार मौसम अच्छा हो तो खुले में बैठकर टीवी देखने में बेहद मजा आएगा और इसी को ध्यान में रखते हुए Samsung ने पहला आउटडोर टीवी ‘The Terrace’ लॉन्च किया है। जिसे कड़ी धूप में भी आराम से देखा जा सकता है। इसके डिस्प्ले पर धूप का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Samsung ‘The Terrace’ QLED 4K TV की कीमत और उपलब्धता

Samsung The Terrace QLED 4K टीवी को 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनकी कीमत पर नजर डालें तो 55 इंच की कीमत $3,455 करीब 2,62,458 रुपये, 65 इंच वाले मॉडल की कीमत $4,999 यानि लगभग 3,79,744 रुपये और 75 इंच वाले मॉडल की कीमत $6,499 करीब 4,93,690 रुपये है। फिलहाल यह टीवी यूएस और कनाडा में उपलब्ध होगा। इसके बाद कंपनी इसे जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपलब्ध कराएगी। उम्मीद है कि जल्द ही ये टीवी भारत में भी दस्तक देगा।

Samsung Electronics के विजुअल डिस्प्ले बिजनेस, प्रेसिडेंट Jonghee Han का कहना है​ कि ‘The Terrace में कंपनी ने ब्राइटनेस को 2,000 nits तक बढ़ा​या है, इसीलिए पिक्चर ब्राइट होगी और रेफरेक्शन रेट को कम करेगी। इस टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K QLED panel का उपयोग किया गया है। साथ ही यह Samsung के Quantum प्रोसेसर पर काम करता है जो कि HD इमेज को 4K बढ़ाता है। इसके अलावा टीवी में तीन एचडीएमआई पोर्ट, एक लैन पोर्ट, एक टोसलिंक ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट और एक यूएसबी पोर्ट है।’

Related Articles

Back to top button