ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

नागपुर रेलवे स्टेशन पर मिला विस्फोटकों से भरा बैग

नागपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस बूथ के पास जिलेटिन से भरा बैग बरामद हुआ है। आज इस मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र ATS की एक टीम नागपुर जा रही है। पुलिस को बैग के अंदर से जिलेटिन की 54 जिंदा छड़े बरामद हुईं हैं। जिलेटिन का इस्तेमाल कानूनी तौर पर खदानों में इस्तेमाल किया जाता है ऐसी ही जिलेटिन की छड़ें उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ी एक स्कार्पियो से भी बरामद हुई थीं।
ये बैग स्टेशन के सामने पुलिस बूथ के पास मिला है। एक पुलिसकर्मी की नजर इस बैग पर पड़ी थी। इसके बाद उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जब डिटेक्टर की मदद से बैग खोला, तो इसमें जिलेटिन की 54 जिंदा छड़े मिलीं। इसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। RPF और GRP पुलिस ने उस परिसर को घेर लिया और मौके पर बम डिटेक्टर टीम को बुलाया गया। बैग की तलाशी ली गई, तो बैग में जिलेटिन के साथ साथ पावर सर्किट भी था जो विस्फोट के काम आता है नागपुर पुलिस ने तुरंत QRT टीम को तैनात किया और सर्च ऑपरेशन चलाया है। CCTV फुटेज के सहारे जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button