ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
व्यापार

रेलवे शुरू कर रहा है ये स्पेशल सीट, इसके फायदे जानकर खुश हो जाएंगे आप!

Ba Berth in Indian Railway: भारतीय रेलवे (Indian Railway) लगातार नई-नई सुविधाएं बढ़ाता जा रहा है. इस बीच अब रेलवे ट्रेनों में एक खास सीट शुरू करने जा रहा है. इस सीट से उन महिलाओं को फायदा होगा जो छोटे बच्चे के साथ सफर करती हैं. रेलवे ने छोटे बच्चों को ले जाने के लिए ट्रेन में एक सीट पर शिशु के लिए अलग बर्थ दी है. इस बर्थ को ‘बेबी बर्थ’ (Ba Berth) कहा जा रहा है.

मदर्स डे पर रेलवे ने दी सौगात

बता दें कि उत्तर रेलवे की लखनऊ रेलवे ने मदर्स डे (Mothers Day) पर महिलाओं को ये नई सौगात दी है. इसकी शुरुआत सोमवार को लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल में की गई है. रेलवे ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर ट्रेन के AC-3 कोच में दो सीटों पर ये बेबी बर्थ लगाई है.

Delhi Division, Northern Railways introduces ‘Ba Berth’ on a trial basis in selected trains for facilitating mothers to comfortably sleep along with their infants. pic.twitter.com/0Jn6nExjgg— ANI (@ANI) May 10, 2022
महिलाओं को मिलेगी मदद

इस बेबी बर्थ की तस्वीरें सामने आई हैं. बेबी बर्थ को नॉर्मल सीट के साथ जोड़ा गया है. बेबी बर्थ की वजह से महिलाओं को सीट पर ज्यादा स्पेस मिलेगा. इस पर महिलाएं अपने बच्चे को आसानी से सुला सकती है. बेबी बर्थ पर के कॉर्नर पर एक स्टॉपर लगाया गया है, जिससे बच्चों के नीचे गिरने का भी खतरा नहीं रहेगा.

ये सीट है फोल्डेबल

इस बेबी बर्थ की सबसे खास बात ये है कि ये सीट फोल्ड हो सकती है. यानी जब इसकी जरूरत न हो तो इसे फोल्ड करके सीट के नीचे किया जा सकता है. ये सीट केवल ट्रेन की लॉअर सीट में ही लगाई गई है. फिलहाल रेलवे ने इस बर्थ को एक पहल के रूप में शुरू किया है. इसे अभी एक ही ट्रेन में लगाया गया है. अभी तक रेलवे ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है.

Related Articles

Back to top button