ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
छत्तीसगढ़

86 क्रिमिनल्स पर कसा शिकंजा: राजधानी पुलिस ने 75 गुनहगारों को भेजा जेल, जानिए किन-किन संगीन वारदातों में थे शामिल ?

शिवम मिश्रा, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में शहर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के तारतम्य में राजधानी पुलिस ने सघन अभियान चलाया. इस दौरान 86 क्रिमिनल्स के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें राजधानी पुलिस ने 75 गुनहगारों को जेल भेजा.

इसी कड़ी में राजपत्रित अधिकारियो के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाना के बलों सहित साइबर सेल की टीम के साथ अड्डे बाजी करने वालों, उत्पात करने वालों, बदमाशों, शांति और व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की गई. अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई.

अभियान के तहत जिले सभी थाना क्षेत्रों में अलग – अलग स्थानों में अवैध शराब बनाने और बेचने वाले, हाथ में तलवार और चाकू लेकर लहराते और लोगों को डराते धमकाते, चेकिंग के दौरान चाकू लेकर घूमते पाए जाने पर कुल 14 व्यक्तियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. अवैध रूप से शराब बिक्री करते 14 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

इसके साथ ही गुण्डा और निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्वों जो लगातार अपराध में संलिप्त रहते हैं. घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में संदिग्ध रूप से घूमते कुल 58 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें अधिकांश अपराधियों को जेल भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button