ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
देश

कांग्रेस में हो सकती है ‘एक परिवार-एक-टिकट’ नियम की फिर से वापसी, चिंतन शिविर पर निगाहें

Congress Chintan Shivir: कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ से पहले पार्टी के संगठनात्मक मामलों से संबंधित कार्य समूह ने सुझाव दिया है कि अधिकतम पांच साल के कार्यकाल के बाद अखिल भारतीय और राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों को आराम दिया जाना चाहिये.

नई दिल्ली. राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के विचार-मंथन सत्र में शर्त के साथ एक परिवार-एक-टिकट नियम फिर से चर्चा का विषय बन सकता है. दरअसल, पार्टी अपने चुनावी भाग्य को पुनर्जीवित करने के लिए रणनीति बनाने के मकसद से सप्ताह के आखिर में बैठक करने वाली है. पार्टी के एक नेता ने कहा कि  शुक्रवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ से पहले सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में जिन प्रस्तावों पर चर्चा की गई थी, उनमें से एक यह विवादास्पद नियम भी था. एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से यह बताया.

इसके अलावा कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ से पहले पार्टी के संगठनात्मक मामलों से संबंधित कार्य समूह ने सुझाव दिया है कि अधिकतम पांच साल के कार्यकाल के बाद अखिल भारतीय और राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों को आराम दिया जाना चाहिये. मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाले कार्यकारी समूह ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के फार्मूले को अपनाने सहित संगठन में बदलाव के लिए कई सिफारिशें की हैं. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने सोमवार को अपनी बैठक में सिफारिशों पर चर्चा की. इन सिफारिशों पर पार्टी के नेता 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में होने वाले ‘चिंतन शिविर’ में विचार करेंगे और अंतिम फैसला लेंगे.

(इनपुट भाषा से भी)

Related Articles

Back to top button