ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

धार में दूल्हे ने पहनी शेरवानी तो नाराज ससुराल वालों ने बरातियों को पीटा, परंपरा तोड़ने की अजीबोगरीब सजा

धार ।   दहीवर पंचायत के गांव मांगबयड़ा में सीताराम कटारे के यहां धार के अर्जुन कालोनी से बरात आई थी। दूल्हा सुंदरलाल शेरवानी पहनकर आया था, जिस पर दुल्हन की चाची झिग्गू बाई ने आपत्ति लेते हुए कहा कि रीति-रिवाजों के अनुसार धोती-कुर्ता में फेरे होंगे। इस पर दूल्हे का पिता बाजार में धोती-कुर्ता खरीदने गया, लेकिन वह लौटता उसके पहले ही घराती-बराती के बीच जमकर मारपीट हो गई। हाथापाई के साथ ही पत्थर भी चले। दूल्हा बरात के साथ पुलिस थाने धामनोद पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किए हैं। बरात वैवाहिक रस्मों के बिना ही दुल्हन को साथ लेकर धार लौट आई। अब धार में विवाह संपन्ना होगा। बरात में करीब 200 महिला-पुरुष शामिल हुए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब दूल्हा सुंदरलाल शेरवानी पहनकर मंडप में फेरे लेने पहुंचा तो झिग्गू बाई कहने लगी कि हमारी कुलदेवी के सामने धोती-कुर्ता पहनकर ही फेरे लेना पड़ते हैं। इस पर वर पक्ष की ओर से कहा गया कि शेरवानी में ही फेरे लगवाएंगे। इसी बात को लेकर दुल्हन के चाचा का लड़का गोविंद कटारे, महेश कटारे, लखन, मधु कटारे आए और विवाद करने लगे। सोहन, नयन, धर्मेंद्र ने पत्थर चला दिए। इसमें दीपक डाबर, प्रकाश चौहान व नानसिंह भाबर को चोट आई। बरात में शामिल युवतियों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने गोविंद कटारे, महेश मुन्नाालाल, अजय कटारे मुन्नाालाल, नैनसिंह कटारे, सोहन पर प्रकरण दर्ज किया है। इधर, लड़की पक्ष के गोविंद कटारे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुलदीप सहित बराती प्रकाश चौहान, दीपक डाबर, अंकित चौहान निवासी धार ने भी मारपीट की। इससे करण, दारासिंह और कालू को चोट आई।

Related Articles

Back to top button