ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
देश

दिल्ली हिंसा: देर रात जामिया के छात्रों ने घेरा सीएम केजरीवाल का घर, पुलिस ने लिया हिरासत में

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हिंसक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी में मंगलवार को भी हिंसा का माहौल बना नजर आया। देर रात जामिया मिलिया इस्लामिया के स्टूडेंट्स और कुछ पूर्व छात्रों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया। वह केजरीवाल की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आने को लेकर नाराज थे।

जामिया कोडिर्नेशन कमेटी और एलुमनी असोसिएशन ऑफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों मंगलवार देर रात साढ़े 12 बजे केजरीवाल के आवास का घेराव करने का आह्वान किया और आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से राजधानी में खुलेआम हिंसा हो रही है लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से कोई जिम्मेदारी वाला बयान नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि हिंसा में शामिल गुंडों के खिलाफ केजरीवाल को अवश्य कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। प्रदर्शनकरियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें की और कुछ छात्रों को हिरासत में लिया।

हिरासत में लिए गए लोगों को सिविल लाइन थाने ले जाया गया था, जिसके बाद उन्हे छोड़ दिया गया। इनमें से कुछ घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। कोडिर्नेशन कमेटी ने हिंसा के खिलाफ आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। वहीं तनावपूर्ण हालात के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कल देर रात उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर हिंसा के मौजूदा हालात के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा किया। गौरतलब है उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कल रात से किसी बड़ी हिंसा की सूचना नहीं है लेकिन हालात बेहद तनावपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button