ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
विदेश

कोरोना वायरस: चीन में मृतकों की संख्या 2715 हुई, सैन फ्रांसिस्को में आपातकाल घोषित

बीजिंग/वॉशिंगटन: चीन में कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2715 हो गई है जबकि 29700 लोगों को बचाया गया और अबतक कुल 78000 मरीजों में इस वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि 31 प्रांतों के आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इस समय 2715 लोगों की मौत, 78064 में संक्रमण की पुष्टि हुयी है और 29745 लोगों को बचाया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान हुबेई प्रांत में 52 लोगों की मौत हुयी और 401 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

उधर, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्कों में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों के मद्देनजर स्थानीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। सैन फ्रांसिस्को की मेयर लंडन ब्रीड ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की। ब्रीड ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘विश्व में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए हमें इससे निपटने की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए और अधिक संसाधन आवंटित करने की आवश्यकता है।

कोरोना वायरस का पहला मामला चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में गत वर्ष दिसंबर के अंत में सामने आया था और अब यह देश के 31 प्रांतों में फैल चुका है। मौजूदा समय में कोरोना वायरस भारत सहित दुनिया के 26 से अधिक देशों में फैल चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button