ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के हमले में शहीद हुआ ड्राइवर, गांव पहुंचा तिंरगे में लिपटा शव, CM ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्र के ग्राम अम्बेली में नक्सलियों के आईईडी धमाके में सुरक्षाबल के आठ जवान शहीद हो गए. साथ ही इस घटना में स्कॉर्पियो वाहन का चालक तुलेश्वर राणा भी शहीद हो गया.परिजनों को तुलेश्वर राणा की मौत की खबर सोमवार की देर शाम को दी गई. बीजापुर पुलिस ने स्कॉर्पियो ड्राइवर तुलेश्वर राणा के परिजनों को उनकी मौत की जानकारी दी.

इसके बाद परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया. परिजनों को इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि उनका बेटा बीजापुर में पुलिस की गाड़ी चला रहा था. बताया जा रहा है कि तुलेश्वर राणा जगदलपुर में किराए का मकान लेकर NMDC में वाहन चलाने का काम करता था. तुलेश्वर राणा ने लगभग 10 दिन पहले ही जगदलपुर पुलिस लाइन में ड्राइवर की नौकरी शुरू की थी.

दो घंटे में मिला ड्राइवर का शव

तुलेश्वर राणा वीआईपी दौरा या फिर जवानों को लाने, ले जाने का काम करता था. 25 वर्षीय तुलेश्वर बड़े आरापुर के रहने वाले कमल साय राणा का सबसे छोटा बेटा था. आईईडी ब्लास्ट में चपेट में आई स्कॉर्पियो में ड्राइवर सीट पर ही इस धमाके का केंद्र था. बताया जा रहा है कि फोर्स के जवानों को तुलेश्वर के शव को ढूंढने में 2 घंटे लग गए, क्योंकि उनका शव क्षत-विक्षत हालत में पाया गया.

Related Articles

Back to top button