ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हुई, 200 से भी ज्यादा घायल

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि घायलों की संख्या 200 से भी ज्यादा है। गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। हालांकि राज्य में देर शाम के बाद कोई हिंसक घटना की खबर नहीं है। दिल्ली में भारी पुलिस बल तैनात है और गलियों में भी राउंड लगाए जा रहे हैं ताकि कहीं भी ज्यादा लोग इकट्ठे न हो पाए।

भजनपुरा और खजूरी खास इलाके में मंगलवार को आगजनी और पथराव होने के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। भजनपुरा में बैटरी की एक दुकान जला दी गई। उस दुकान में तोड़फोड़ की गई। सड़क पर जली हुई बैटरियां बिखरी नजर आईं।

PunjabKesari

स्कूल आज भी बंद
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में निजी और सरकारी स्कूल बुधवार को भी बंद रहेंगे। दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने बताया कि स्कूलों ने सभी आंतरिक परीक्षाएं टाल दी हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी इलाके में मंगलवार को चांदबाग और भजनपुरा सहित कई क्षेत्रों में एक बार फिर से हिंसा हुई। दंगाइयों ने गोकलपुरी में दो दमकल वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ भड़काऊ नारे लगा रही थी और मौजपुर और अन्य स्थानों पर अपने रास्ते में आने वाले फल की गाड़ियों, रिक्शा और अन्य चीजों को आग लगा दी। पुलिस ने दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इन दंगाइयों ने अपने हाथों में हथियार, पत्थर, रॉड और तलवारें भी ली हुई थीं। कई ने हेलमेट पहन रखे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button