ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

रामदास आठवले ने राणा दंपत्ति का किया समर्थन

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राणा दंपत्ति का खुलकर समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा अन्याय का सामना कर रहे हैं, क्योंकि वह दलित समुदाय से हैं।राणा दंपत्ति के साथ हुए अन्याय का महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाते हुए आठवलेने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद हैं, जिन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा की थी। राणा दंपति पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया और उन्हें 24 अप्रैल को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया था।उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा नवनीत राणा का समर्थन किया है क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। उन्होंने इस बारे में स्पीकर से मुलाकात भी की है और स्पीकर ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है।आठवलेने आगे कहा कि नवनीत राणा अपने खिलाफ देशद्रोह का केस लड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रही है। हनुमान चालीसा पढ़ने के नाम पर देशद्रोह का अपराध नहीं थोपा जाना चाहिए। देशद्रोह का आरोप महाराष्ट्र सरकार ने लगाया है। यह बहुत बड़ा अपराध है। नवनीत राणा और रवि राणा को न्याय मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button