ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

सहारा इंडिया में फंसे हैं आपके भी पैसे? इस कॉल पर मिलेगा गारंटीड फायदा, सरकार ने जारी किया नंबर

Sahara India Refund: अगर आपके पैसे भी सहारा इंडिया में फंसे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. सहारा इंडिया के रिफंड को लेकर एक्शन में आ गई है. ऐसे लोग जिनके पैसे सहारा इंडिया में फंसे हैं उनके लिए सरकार के वित्त विभाग ने अब हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इतना ही नहीं, अगर आपके पैसे सहारा के अलावा किसी भी दूसरे नॉन बैंकिंग कंपनियों और कॉर्पोरेटिव सोसाइटी में फंसे हैं तब भी आप इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं.

एक्शन में आई सरकार

दरअसल, झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने नॉन बैंकिंग कंपनियों और कॉर्पोरेटिव सोसाइटी के खिलाफ एक्शन में आ गई है. सरकार ने इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 जारी किया है. इसके तहत सहारा इंडिया परिवार में फंसे पैसे के लिए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इसके बाद वित्त विभाग सीआईडी (आर्थिक अपराध शाखा, झारखंड) के साथ मिलकर इस शिकायत की जांच करेगा.

लोगों के फंसे हैं करोड़ों रुपये

आपको बता दें कि सहारा इंडिया में लोगों के करोड़ों रुपये फंसे हैं. झारखंड के विधानसभा के बजट सत्र में विधायक नवीन जायसवाल ने नॉन बैंकिंग कंपनियों में झारखंड के लोगों का करीब 2500 करोड़ फंसे होने की बात बताई थी. इसके अंतर्गत लगभग 3 लाख लोग अपने पैसों को लेकर परेशान हैं, इसलिए सरकार को हेल्प लाइन नंबर जारी करना चाहिए, जिससे पता चलेगा कि किसका कितना पैसा फंसा है.

60 हजार लोग बेहाल

सहारा में काम करने वाले 60 हजार कर्मचारियों की हालत खराब है और अब किसी भी समय ये लोग मौत के मुंह में जा सकते हैं. गांव देहात के लोगों की पूंजी इसमें फंसी है जिससे लोग बेहाल हैं. वित्त मंत्री ने बताया कि सहारा लिस्टेड कंपनी है जिसे सेबी कंट्रोल करता है. सेबी और सहारा प्रमुख को इसके लिए चिट्ठी भी भेज दी गई है. सहारा के खिलाफ जो भी शिकायत मिल रही है, उसे सरकार देख रही है. विभाग इसके निदान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा.

Related Articles

Back to top button