ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

हिन्दू संगठन के लोगों ने नमाज के वक्त हनुमान चालीसा पढऩे की घोषणा की

शहर में भी धर्म विशेष के स्थलों के सामने लाउडस्पीकर के माध्यम से आज से हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। कल शाम को मालवा मिल के पुराने गेट के सामने एक हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने यहां के मंदिर पर लाउडस्पीकर भेंट किए। किसी प्रकार का विवाद न हो, इसको लेकर तीन थानों का पुलिस बल यहां लगाया गया था।

इसके पहले चन्द्रभागा के मंदिर पर लाउडस्पीकर भेंट किए जा चुके हैं। यहां भी दिन में 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। कल मालवा मिल के पुराने गेट पर बने मंदिर पर हिन्द स्वराज संगठन के कार्यकर्ता इक_ा हुए। कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए तीन थानों का पुलिस बल यहां लगाया गया था, ताकि किसी विवाद की स्थिति निर्मित न हो। यहीं सामने काजी की चाल में मस्जिद बनी हुई है।

संगठन के अमित पांडेय और योगेश ठाकुर ने कहा कि जब मस्जिदों से लाउडस्पीकर का शोर हो सकता है तो हम लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा क्यों नहीं पढ़ सकते? इसके बाद आज से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया गया है। नमाज के समय लाउडस्पीकर पर चालीसा बजाने की घोषणा संगठन ने की है। हालांकि यहां पुलिस की ओर से एहतियात बतौर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो।

Related Articles

Back to top button