ब्रेकिंग
हजारीबाग में भारत की 'प्रथम रक्षा पंक्ति' का हिस्सा बने 140 जवान, IG धीरेंद्र संभाजी कुटे ने ली सलाम... Jalandhar Janmashtami Security: जन्माष्टमी पर जालंधर में सुरक्षा चाक-चौबंद, CP सतिंद्र सिंह ने दिए म... बिजली खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराने की अपील: नाभा के घमरौदा सब-डिवीजन में लगा विशेष कैंप जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स...
मध्यप्रदेश

यूजी-पीजी में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू पंजीयन के लिए मिलेंगे 15 दिन

इंदौर। आगामी सत्र के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने आनलाइन काउंसलिंग रखी है। गुरुवार से छात्र-छात्राएं पसंदीदा पाठ्यक्रम में पंजीयन करवा सकेंगे। काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकारी और निजी कालेजों से संचालित स्नातक-स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।

प्रदेशभर में स्नातक की छह लाख और स्नातकोत्तर कोर्स की तीन लाख सीटें हैं। नेशनल काउंसिल फार टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त कोर्स की 73 हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। छात्र-छात्राएं एमपी आनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यूजी-पीजी पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को पंजीयन के लिए पंद्रह दिन का समय दिया है। इस बीच दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। साथ ही च्वाइस फिलिंग के माध्मय से विद्यार्थियों को पसंदीदा कालेज का चयन करना होगा।

तीन राउंड में होगी काउंसलिंग

उधर बीएड-एमएड, बीएडएमएड, बीपीएड-एमपीएड, बीएससी बीएड, बीएबीएड सहित अन्य एनसीटीई पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विभाग ने काउंसिलिंग के तीन राउंड रखे हैं, जिसमें सीएलसी नहीं करवाई जाएगी। विभाग ने खाली सीटों के लिए काउंसलिंग में एक या दो राउंड बढ़ाने की बात कही है।

सीयूईटी काउंसलिंग में करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विभागों से संचालित होने वाले पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर सीयूईटी काउंसलिंग होना है। प्रवेश समिति की तरफ से 20 जून बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रखने का सुझाव दिया है। फिलहाल सीयूईटी काउंसलिंग की तारीख तय होना बाकी है। हालांकि, अगले सप्ताह कुलपति डा. रेणु जैन ने काउंसलिंग के संबंध में बैठक रखी है, जिसमें विभागाध्यक्षों को भी बुलाया है। सीयूईटी यूजी-इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम की 21 से 31 मई और पीजी पाठ्यक्रम की 1 से 7 जून के बीच परीक्षा रखी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 10-15 दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर सकता है।

Related Articles

Back to top button