ब्रेकिंग
छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ...
छत्तीसगढ़

रायपुर में 3 अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी-डीलर के कर्मचारी से लूटे 10 लाख रुपए

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को 3 अज्ञात लोगों ने एक प्रापर्टी डीलर के साथ काम करने वाले कैशियर पर हमला किया और उससे 10 लाख रुपये लूट लिए। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि शहर के गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूनाभट्टी इलाके में दोपहर लगभग डेढ़ बजे अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी-डीलर के कर्मचारी आकाश यादव से 10 लाख रुपए लूट लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आकाश यादव ने पुलिस में सूचना दी है कि जब वह दोपहर लगभग डेढ़ बजे 10 लाख रुपए नगद जमा करने के लिए बैंक जा रहा था तब तीन अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला किया और उसकी मोपेड की डिक्की से 10 लाख रुपए लूट लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को जांच के लिए घटनास्थल भेजा गया तथा लुटेरों की तलाश शुरू की गई।

Related Articles

Back to top button