ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
उत्तरप्रदेश

एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने जाना मंहगा पड़ा


2 Feb, 2022 12:15 PM

लखनऊ।  लखनऊ में बिजनौर के माती इलाके में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना मंहगा पड़ गया। रात को वह प्रेमिका के घर के पास चोरी चुपके पहुंचा ही था कि घने कोहरे के चलते कुएं में गिर गया। प्रेमी को कुएं में गिरा देख प्रेमिका ने उसे बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर की मशक्कत के बाद भी प्रेमी को कुएं से बाहर नहीं निकाल पाई तो कुएं के पास ही वह बैठकर रोने चिल्लाने लगी। चिल्लाहट सुनकर आसपास के कुछ लोग भी जुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी के सहारे युवक को कुएं से बाहर निकाला।   
  माती इलाके में एक युवक रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा। कोहरे के कारण कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। इसी बीच प्रेमी सड़क किनारे बने कुएं में गिर गया। प्रेमी के कुएं में गिरने की बात पता चलते ही प्रेमिका आनन- फानन में कुएं के पास पहुंची। प्रेमी को करीब 40 फिट गहरे कुएं में गिरा देख पहले तो पकड़े जाने के डर से प्रेमिका ने चुपके से प्रेमी को कुएं से बाहर निकालने की तरकीब अपनाई। लेकिन सफलता नहीं मिली। कई प्रयास के बाद भी वह उसे बाहर नहीं निकाल पाई। काफी समय बीतने के बाद वह कुएं के पास ही बैठकर चीख पुकार मचाने लगी। चीख पुकार सुन आसपास के कुछ लोग मौक पर आ गए। गांव के लोगों को जुटता देख पहले तो डर के कारण वह टालमटोल करने लगी। बार- बार पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। इसपर लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी कुएं में डाली और जीप से खींचकर युवक को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबकि गनीमत थी कि कुएं में पानी नहीं था नहीं तो युवक की जान बचाना मुश्किल हो जाता।
 

Related Articles

Back to top button