ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
मध्यप्रदेश

इंदौर आरटीओ में कबाड़ को खरीदने के लिए फैसला आज

इंदौर ।  आरटीओ में वीआइपी नंबरों की नीलामी में लाखों की बोली लगने और कड़ी प्रतिस्पर्धा होना भले ही हर माह की बात है, लेकिन मंगलवार को आरटीओ में कबाड़ के लिए नीलामी होगी। इस कबाड़ की न्यूनतम कीमत ही करीब 38 लाख रुपये है। अधिकारियों को उम्मीद है कि यह कबाड़ 50 लाख में बिक जाएगा। आरटीओ के पुराने कार्यालय में खड़े 87 वाहन को विजय नगर से नायता मुंडला में लाकर खड़ा किया गया है। यहां पर कई साल से यह वाहन खड़े थे, जिससे जगह भी खराब हो रही थी। अब यहां पर नया ट्रैक बनाया जाना है, जिसके लिए जगह बनाई जा रही थी। इसके बाद इन वाहनों को नीलामी से बेचने का निर्णय लिया गया। यह 87 वाहनों को चैकिंग के दौरान सालों पहले जब्त किया गया था। लेकिन इनके मालिक इन्हें लेने ही नहीं आए। इतने सालों से पड़े पड़े यह वाहन खराब हो गए। आरटीओ ने प्रक्रिया पूरी कर इसकी नीलामी शुरू की। सोमवार को आखिरी दिन तक करीब 225 निविदा फार्म बिक गए हैं। मंगलवार सुबह फार्म जमा किया जाएगा, जबकि शाम चार बजे इसे सबके बीच में खोला जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि लोहे ही कीमत अधिक होने से इसकी अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है। हमने इसकी कीमत करीब 38 लाख रुपये रखी है, लेकिन फिर भी हमें उम्मीद है कि यह पूरे कबाड़ हो चुके वाहन करीब 50 लाख में बिक जाएगा। इधर इस कबाड़ को खरीदने के लिए लोगों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है, जिससे आरटीओ अधिकारी भी हैरान है। उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि एक साथ इतने निविदा फार्म बिक जाएंगे। कुछ साल पहले भी इस तरह से पुराने वाहनों को बेचा गया था, जिसमें बोली लगाने के लिए लोग ही सामने नहीं आए थे। मजबूरन दो या तीन बार नीलामी प्रक्रिया करनी पड़ी थी।

Related Articles

Back to top button