ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

ज्योतिरादित्य का भोपाल बना नया पॉवर सेंटर राजधानी में पहली बार सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए सिंधिया

भोपाल   केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को भोपाल के सरकारी बंगले में गृह प्रवेश कर लिया। बी-5, श्यामला हिल्स पर ढाई एकड़ में फैले बंगले के रिनोवेशन में 16 महीने लगे। यह पहला सरकारी बंगला है, जिसका दरवाजा महलनुमा बनाया गया है। सिंधिया अपने निवास में हरे रंग के बड़े दरवाजे से प्रवेश करेंगे। इसके दोनों हिस्सों पर कोने वाली दीवार में राजघराने के ध्वज वाले सर्प निशान की आकृति बनाई गई है। प्रदेश में भोपाल में पहली बार सिंधिया सरकारी आवास में रहेंगे। ज्योतिरादित्य सोमवार शाम 4.30 बजे पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और बेटे महाआर्यमन के साथ भोपाल पहुंचे। यहां से श्यामला हिल्स सरकारी बंगले पर पहुंचे। सिंधिया ने बंगले में विधिवत पूजन किया। इसके लिए ग्वालियर से राजपुरोहित आए थे, जिन्होंने विशेष पूजा करवाई।

भाजपा सरकार बनने के 10 महीने बाद बंगला अलॉट

सिंधिया ने कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा चुनाव (वर्ष 2018) के पहले भाजपा सरकार में बंगला मांगा था। चुनाव बाद कांग्रेस सरकार आ गई। 15 महीने सरकार चली, लेकिन बंगला फाइनल नहीं हो पाया।

उमा और दिग्विजय के आवास से बड़ा है बंगला

दोबारा भाजपा सरकार बनने के 10 महीने बाद जनवरी 2021 में नया बंगला अलॉट किया गया। करीब 16 महीने में रिनोवेशन के बाद शिफ्ट हुए है।सिंधिया का बंगला उमा भारती और दिग्विजय सिंह के बंगले से बड़ा है। सिंधिया उमा के पड़ोसी हैं, जबकि दिग्विजय सिंह तीन बंगले छोड़कर रहते हैं। श्यामला हिल्स पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बंगला भी है।

Related Articles

Back to top button