ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
खेल

भारतीय बैडमिंटन टीम का शानदार प्रदर्शन, अमेरिका को 4-1 से हराया

भारत की बैडमिंटन टीम ने बीडब्लूएफ उबर कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बैंकॉक में खेले जा रहे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अमेरिका के 4-1 के बड़े अंतर से हराया और आसानी से अगले दौर में पहुंच गई। इस दौर में दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ग्रुप डी में जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने जेनी गई को हराया। दोनों सेट में सिंधु का दबदबा कायम रहा। उन्होंने पहला सेट 21-10 और दूसरा सेट 21-11 के अंतर से जीता। सिंधु ने महज 26 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया।

चौथे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। श्रुति मिश्रा और सिमरन सिंघी की जोड़ी लॉरेन लैम और कोडी टैंग ली के खिलाफ 21-12, 17-21, 21-13 के अंतर से हार गई। पहले सेट अमेरिकी जोड़ी ने 21-12 के अंतर से जीता। इसके बाद दूसरे मैच में भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी कर 17-21 के अंतर से जीत हासिल की। हालांकि, अमेरिकी जोड़ी ने तीसरा सेट 21-13 के अंतर से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। पांचवें सेट में भारत की अस्मित चलिहा ने नताली ची को 31 मिनट के अंदर 21-18, 21-13 से हराया। इसके साथ ही भारत ने यह राउंड 4-1 से अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय टीम ने कनाडा को भी 4-1 के अंतर से हराया था। लगातार दो जीत के साथ भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

Related Articles

Back to top button