ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
व्यापार

SBI ग्रहकों के लिए अच्‍छी खबर! अब FD पर मिलेगा ज्‍यादा ब्‍याज, 3 साल से ऊपर की एफडी पर 0.90 फीसदी अधिक लाभ

स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बल्‍क फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FD) की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की है. 2 करोड़ और इससे ऊपर की फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट्स की ब्‍याज दरों में 40 से 90 बेसिस प्‍वाइंट्स का इजाफा किया है. बढ़ी हुईं दरें आज से लागू हो गईं हैं.

स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बल्‍क फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FD) की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की है. 2 करोड़ और इससे ऊपर की फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट्स की ब्‍याज दरों में 40 से 90 बेसिस प्‍वाइंट्स का इजाफा किया है. बढ़ी हुईं दरें आज से लागू हो गईं हैं.

इसी तरह 2-3 साल की अवधि वाली फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की ब्‍याज दरों को भी 3.60 फीसदी वार्षिक से बढ़ाकर 4.25 फीसदी कर दिया गया है. इस तरह ऐसी एफडी जो 1 से 2 साल में मेच्‍चोर होगी उस पर अब एसबीआई 4 फीसदी वार्षिक दर से ब्‍याज देगा. पहले 3.60 फीसदी की दर से ब्‍याज दिया जाता था.

स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया अब 46-179 दिन और 180-210 दिन की अवधि वाली फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी की वार्षिक दर से ब्‍याज देगा. 211 दिन से एक साल से कम अवधि वाली फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर बैंक अब 3.75 फीसदी ब्‍याज देगा. नई ब्‍याज दरें नई फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट और मेच्‍चोर होने पर रिन्‍यू कराई जाने वाली एफडी पर लागू होंगी.

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी किए जाने के बाद बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जना स्‍माल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की ब्‍याज दरें बढ़ा चुके हैं. बजाज फाइनेंस ने भी फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की ब्‍याज दर में 10 बेसिस प्‍वांइट्स की बढ़ोतरी की है. यह ब्‍याज दर 36 से 60 महीनों में मेच्‍योर होने वाली एफडी पर लागू होगी.

Related Articles

Back to top button