ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
धार्मिक

12 मई को है मोहिनी एकादशी व्रत, गुरुवार के शुभ संयोग में कर लीजिए 5 उपाय

12 मई 2022 गुरुवार को वैशाख शुक्ल की एकादशी यानी मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। गुरुवार को एकादशी का आना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन फाल्गुन नक्षत्र और हर्षण योग में यह व्रत रखा जाएगा। आओ जानते हैं 5 खास उपाय।
5 उपाय करेंगे तो सुख, शांति, धन और समृद्धि मिलेगी:

1. इस दिन उपाय के रूप में तुलसी के समक्ष घी जलाएं और कम से कम 11 परिक्रमा करें। इस पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करके दीपक प्रज्वलित करें और इसकी भी परिक्रामा करें।

2. इस दिन पीले फल, वस्त्र और फूल को मंदिर में अर्पित करें और दक्षिणावर्ती शंख की विधिवत पूजा करें। श्रीहरि को पीले रंग की वस्तु अर्पित करना चाहिए।

3. यदि आपको कुंडली के अनुसार मोती रत्न धारण करने का कहा गया है तो यह दिन बहुत शुभ है।

4. सभी तरह के दु:ख और संकटों से छुटकारा पाने के लिए ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का तुलसी माला से जप करें।

5. इस दिन खीर में तुलसी का पत्‍ता डालकर भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी को भोग लगाएं। इससे पहले श्री हरि विष्णुजी का गंगाजल और केसर दूध से अभिषेक करेंगे तो उनकी विशेष कृपा प्राप्त होगी।
इस दिन ये मुख्य कार्य करते हैं:-

1. पूजा : मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना करने से जहां सुख-समृद्धि बढ़ती है वहीं शाश्वत शांति भी प्राप्त होती है। खासकर उनके मोहिनी रूप की पूजा करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु को चंदन और जौ चढ़ाने चाहिए क्योंकि यह व्रत परम सात्विकता और आचरण की शुद्धि का व्रत होता है।

2. व्रत : इस दिन व्रत-उपवास रखकर मोह-माया के बंधन से मु‍क्त होने के लिए यह एकादशी बहुत लाभदायी है। अत: हमें अपने जीवन काल में धर्मानुकूल आचरण करते हुए मोक्ष प्राप्ति का मार्ग ढूंढना चाहिए।

3. कथा : मोहिनी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुबह से ही पूजा-पाठ, प्रातःकालीन आरती, सत्संग, एकादशी महात्म्य की कथा, प्रवचन सुनना चाहिए। साथ ही मोहिनी एकादशी की कथा सुनना चाहिए।

4. मंत्र : एकादशी के दिन इनमें से किसी भरी मंत्र का 108 बार जाप अवश्‍य करना चाहिए।

– ॐ विष्णवे नम:

– ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

– श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

– ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

– ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

Related Articles

Back to top button