ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

पुलिस की पिटाई से डर कर टावर पर चढ़े 2 युवक, घंटों चला ड्रामा, ये है पूरा मामला

खंडवा। जिले के मछोड़ी रैयत गांव में जमीन की नपाई के दौरान दो युवकों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नपाई के दौरान पुलिसकर्मी और युवकों का विवाद हो गया। जिसके बाद ये दोनों युवक खेत के पास ही लगे हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गए और जमकर हंगामा किया।

युवकों का आरोप है कि खेत की नपाई करने आए पटवारी के साथ पुलिसकर्मियों ने उनको मारा, जिसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए ऊंचे खंबे पर चढ़ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने उन्हें आश्वासन देकर नीचे उतारा।

बताया जा रहा है कि युवकों का जमीन को लेकर केस चल रहा था, जिसके जीतने का वह दवा कर रहे हैं। दोनों युवकों का कहना है कि वह केस जीत गए हैं, उसके बाद भी जबरन उनकी जमीन की नपती की जा रही थी। विरोध करने पर पुलिस वालों ने बुरी तरह पीटा। वहीं जान बचाने के लिए हमें हाई टेंशन टॉवर पर चढ़ना पड़ा।

Related Articles

Back to top button