ब्रेकिंग
Agra Viral Video: आगरा की सड़कों पर 'पति, पत्नी और वो' का हाई-वोल्टेज ड्रामा; बीच सड़क पर चप्पलों से... Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में मिला पोलैंड से आया युवक; ATS और खुफिया एजेंसियों की पूछताछ के... Ahmedabad Anti-Encroachment Drive: अहमदाबाद में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला प्रशासन का बुलडोजर; धार्मिक... Thar Car Accident Moradabad: रईसजादों की हुड़दंगबाजी से दहला इलाका; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक टक्क... Murder in Usmanpur: दिल्ली में नाबालिग की बेरहमी से हत्या; पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाल रही ट... CEC Gyanesh Kumar in Agra: मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगरा में की पूजा-अर्चना; देश के मतदाताओं से की 'वोट... IMD Weather Alert: भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट; 90 किमी/घंटा की रफ्तार ... Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प...
देश

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल द्रविड़

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ 12 मई से 15 मई तक होने वाले धर्मशाला में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति के सत्र में भाग लेंगे। भाजपा धर्मशाला विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। “तीन दिवसीय सत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी शामिल होंगे। सत्र में देश भर से 139 प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति धर्मशाला में 12 से 15 मई तक होगी। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व और हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व शामिल होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।”

नेहरिया ने आगे कहा कि द्रविड़ की उपस्थिति युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश देगी। उन्होंने कहा, “भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी इसमें हिस्सा लेंगे। उनकी सफलता से युवाओं में यह संदेश जाएगा कि हम राजनीति में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकते हैं।”यह घटनाक्रम हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ है। ऐसे में भाजपा के कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ की भागीदारी के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहा हैं। कुछ लोग तो इसे क्रिकेट कोच की नई पारी का संकेत मान रहे हैं। हालांकि यह बात फिलहाल दावे के साथ नहीं कही जा सकती है।

Related Articles

Back to top button