छत्तीसगढ़
CM बघेल की बड़ी घोषणाएं: राजमोहिनी देवी के नाम पर होगा ये मेडिकल कॉलेज, इन आदिवासी समाजों के लिए 1 करोड़ 9 लाख औऱ जमीन की घोषणा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों के समेलन में शामिल हुए. जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई घोषणाएं की है. इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि अब अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नाम राजमोहिनी देवी के नाम पर होगा.
सीएम बघेल ने आदिवासी सम्मेलन में कहा कि पंडो और चेरवा समाज को जमीन और 20 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की है.
इसके साथ ही कंवर समाज को 15 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की है. वहीं उरांव समाज को 15 लाख की राशि की घोषणा की है.
इसके साथ ही गोंडवाना समाज के परिसर में बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने 9.81 लाख रूपए डीएमएफ फंड से गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए देने की घोषणा की है.






